फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ान भरने का समय: उम्र नहीं, सीमित सोच संभावनाओं की राह रोकती है

Fri, 25 Sep 2026 07:48 AM IST
नितिन गौतम एश्टन एप्पलविट

सार

उम्र कोई ऐसी ढलान नहीं है, जहां संभावनाओं के द्वार बंद होने लगें। यह तो अनुभवों की वह पराकाष्ठा है, जहां से नई उड़ान भरी जा सकती है। अफसोस यह है कि हमने समाज के थोपे हुए नियमों को सच मानकर अपनी असीम क्षमताओं पर संदेह करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ब्लॉग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोचिए, क्या हो, अगर ढलती उम्र कोई सीमा नहीं, बल्कि एक असीम संभावना हो? क्या हो, अगर हमें कमजोर हमारा शरीर नहीं, बल्कि उम्र को लेकर गढ़ी गई हमारी और समाज की संकीर्ण सोच बना रही हो? दरअसल, सच्चाई यही है कि हमारी संस्कृति, काम करने के तरीके, रिश्ते और समाज अक्सर हमारे इर्द-गिर्द ऐसी दीवारें खड़ी कर देते हैं, जिससे उम्र के साथ हमारा जीवन भव्य व जीवंत होने के बजाय दायरों में सिमटने लगता है।
विज्ञापन


उम्र कोई ऐसी ढलान नहीं है, जहां संभावनाओं के द्वार बंद होने लगें। यह तो अनुभवों की वह पराकाष्ठा है, जहां से नई उड़ान भरी जा सकती है। अफसोस यह है कि हमने समाज के थोपे हुए नियमों को सच मानकर अपनी असीम क्षमताओं पर संदेह करना शुरू कर दिया है। बढ़ती उम्र से जुड़ी नकारात्मक सोच की जड़ उस मानवीय प्रवृत्ति में है, जिसमें हम लोगों को उनकी उम्र, रूप या सामाजिक पहचान के आधार पर कम या अधिक मूल्यवान मानने लगते हैं। इस मानसिकता से पूर्वाग्रह पैदा होता है। 

समस्या यह है कि बहुत से दुराग्रह हमें दिखाई ही नहीं देते। ये हमारी भाषा, हमारी आदतों और हमारी दैनिक सोच में इतने रचे-बसे हैं कि हम इनकी जंजीरों को समय रहते पहचान ही नहीं पाते। इसलिए, सच्चे बदलाव की शुरुआत वहीं से होती है, जब हम इन अदृश्य बेड़ियों को चुनौती देने का साहस जुटाते हैं। हमें अपनी उम्र संबंधी धारणाओं को ईमानदारी से देखना होगा। इसलिए, जब भी आपका मन यह कहे कि ‘अब मेरी उम्र नहीं रही’ या ‘इस पड़ाव पर यह काम मुमकिन नहीं’, तो ठहरिए और इस सोच को ललकारिए। खुद से पूछिए कि क्या यह सच में आपकी आत्मा की ही आवाज है, या सदियों से समाज द्वारा थोपा गया महज एक भ्रम है? याद रखिए, उम्र हमारी संभावनाओं को छोटा नहीं करती, हमारी सीमित सोच उन्हें छोटा करती है। इसलिए, उम्र को छिपाने या उससे लड़ने के बजाय उसे स्वीकार कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें