National Education Policy
- फोटो : Istock
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का लक्ष्य
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ऐसे लक्ष्यों को लेकर आगे बढ़ती है जिससे भारत देश के किसी भी बच्चे के सीखने और आगे बढ़ने के अवसरों में उसकी जन्म या पृष्ठभूमि से संबंधित परिस्थिति बाधक न बन पाए। यह नीति इस बात की पुनः पुष्टि करती है कि स्कूली शिक्षा में पहुंच, सहभागिता और अधिगम परिणामों में सामाजिक श्रेणी के अंतरालों को दूर करना ही इसका मुख्य लक्ष्य है।
इस बार गणतंत्र दिवस की झांकी को देखते हुए राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में निहित समतमूलक समाज की सहज अनुभूति हुई जहां पहली बार एकलव्य और बिरसा मुंडा की प्रतिमा झांकी में शामिल हुई और इस गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार किसी जनजातीय महिला राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा के ये संदेश दे दिया कि देश में समता कौन ला रहे हैं और कौन केवल भारत घूम घूम के बस नारे लगा रहे हैं।
मोदी सरकार देश के इतिहास की पहली सरकार है जिसने सबका साथ और सबका विकास न सिर्फ कहा बल्कि कर के भी दिखाया समता राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अवधारणा में निहित है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा व्यवस्था को समाज उपयोगी और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों को सृजन करने का कार्य करने में सक्षम है क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति पूर्णतः भारतीय जड़ों से पोषित और भारत निर्मित है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।