फ़िल्म समीक्षक, स्क्रीनप्ले राइटर तथा प्रसिद्ध सिने-निर्देशक ज्याँ लुक गोदार्द नहीं रहे। 3 दिसम्बर 1930 को जन्मे गोदार्द की 13 सितम्बर 2022 को मृत्यु हो गई। फ़्रांसीसी निर्देशकों में ज्याँ लुक गोदार्द का नाम बहुत ऊँचा है। ‘ऑपरेशन कॉन्क्रीट’, ‘ऑल द ब्यॉज आर कॉल्ड पैट्रिक’, ‘शार्लट एंड हर ब्वायफ्रेंड’, ‘ए वूम इज ए वूमन’ आदि छोटी-बड़ी मिला कर करीब 131 फ़िल्में बनाई। ‘ब्रेथलेस’ उनकी सर्वाधिक प्रसिद्ध फ़िल्म है।
कलर वाइडस्क्रीन का प्रयोग कर गोदार ने ‘ए वूमन इज ए वूमन’ बनाई, साथियों के साथ मिल कर ‘द सेवेन डेडली सिन्स’, ‘द वर्ल्ड’स मोस्ट ब्यूटीफ़ुल स्विंडलर्स’, ‘सेक्स इन पेरिस’ बनाई। ‘मेड इन यू.एस.ए’, ‘ला सिनोइस’ (द चाइनीज), ‘फ़ार फ़्रॉम वियतनाम’ (जिसकी शूटिंग के लिए उन्हें उत्तरी वियतनाम जाने से रोक दिया गया), ‘सी यू एट माओ’, ‘स्ट्रगल इन इटली’ आदि तमाम (करीब 131) फ़िल्में बनाईं। जिनमें से कई कभी या तो पूरी नहीं हुई अथवा विभिन्न कारणों से रिलीज नहीं हुईं।
गोदार ने अपनी कई फ़िल्मों में आना केटरीन को भूमिका दी। महान फ़िल्म निर्देशकों की सूचि में शामिल गोदार ने सेना में भी अपनी सेवा दी। ‘मरने से पहले इन फ़िल्मों को अवश्य देखें’ की फ़िल्म सूची में गोदार की कई फ़िल्मों के नाम शामिल हैं। गीतों में उनका नाम आता है। उन्होंने अपनी दोस्त एग्नेस वर्दा की फ़िल्म ‘क्लेओ फ़्रॉम 5 टू 7’ में काम भी किया।
‘मुझे नहीं लगता है कि मूवी को अनुभव करना चाहिए। आपको एक औरत को अनुभव करना चाहिए। आप मूवी का चुंबन नहीं ले सकते हैं’ कहने वाले ज्यॉ लुक गोदार के साथ सिनेमा के एक युग का अंत हुआ।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।