साहित्य और अद्भुत रचनाएं
- फोटो : Freepik.com
वर्षों के शोध के बाद लिखी किताब ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ में डेविड ग्रैन बताते हैं, अंतत: ओसाजे खुद अन्वेषण का बीड़ा उठाते हैं और तब 1925 में मोली एक पादरी को अपनी जिंदगी के खतरे का गुप्त संदेश भेजती है। इस तरह कहानी अमेरिकी इतिहास के वास्तविक राक्षसी अपराध की जड़ तक जा पहुंचती है। लेकिन जड़ तक पहुंचना इतना आसान नहीं है। यह व्यक्ति ओसाजे के एक व्यक्ति के साथ मिल कर काम शुरू करता है, और धीरे-धीरे गुत्थी सुलझती है।
‘अमेरिका लैंड ऑफ ड्रीम’, ‘अमेरिका लैंड ऑफ ओपर्चुनिटी’ की असलियत सामने आती है। श्वेत अमेरिकी के इस इतिहास की पोल-पट्टी खोलने के कारण ही कदाचित इस पर बनी फिल्म को ऑस्कर केलिए 10 नामांकन मिलने के बावजूद एक भी ऑस्कर प्रदान नहीं किया गया।
इस आदिम समाज में विरासत का एक नियम है, अगर श्वेत इस विरासत को पाने की आशा करते हैं तो उन्हें समुदाय में शादी करनी होगी और अपने धनी जीवन-साथी की मौत का इंतजार करना होगा। इन हत्याओं के फलस्वरूप ओसाजे समुदाय के भीतर शंका, अविश्वास पनपने लगता है, लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों से छिटकने लगते हैं। यह अत्याचार-हत्याएं ओसाजे की आज की पीढ़ी भी नहीं भूली है।
आज की पीढ़ी का एक ओसाजे युवा हेनरी रोआन कहता है, ‘मैं समझता हूं यह हमारे दिमाग में है। हम भले ही इसे प्रत्यक्ष न कहें, लेकिन यह है। खासकर जब आपके परिवार किसी सदस्य की हत्या हुई थी। यह आपके दिमाग में रहता है, आप किसी पर विश्वास नहीं करते हैं।
एक श्वेत सुदर्शन युवा एर्नेस्ट बुर्खार्ट मोली से शादी करता है। क्या है उसका इरादा? कौन हैं, हेल और ब्रायन? क्यों ये लोग मोली के सामने बात नहीं करते हैं? लेकिन कौन तीन श्वेत लोग जो इन हत्याओं के पीछे थे, वे अपराधी पाए जाते हैं? गिरफ्तार कर जेल भेजे जाते हैं।
खुद पढ़िए इस 310 पन्नों (पेपरबैक 369 रु.) की रोंगटे खड़ी कर देने वाली किताब को। डेविड ग्रैन ने अन्याय, नस्लीय हिंसा एवं लोभ की इस नई और पुरानी अनिवार्य कहानी को बहुत कुशलता से बुना है। ‘किलर्स ऑफ द फ्लावर मून’ सम्मोहक होते हुए भी पाठक को इसका मनुष्यता का तिरस्कार भावात्मक रूप से दहला देता है।
---------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।