रॉबर्ट डी नीरो कमाल के अभिनेता
- फोटो : Twitter
1980 में ‘रेजिंग बुल’ में रॉबर्ट एक बार फिर मार्टिन स्कोरेसिस के साथ हैं और इस बार उन्हें सर्वोत्तम नायक का ऑस्कर मिला। 2 घंटे से कुछ ऊपर की इस बायोपिक में एक बॉक्सर जैक की कहानी है, जो ईर्ष्याग्रस्त हो कर रिंग में अपने प्रतिपक्षी के चेहरे को बिगाड़ देता है। कारण उसकी पत्नी ने इस प्रतियोगी को खूबसूरत कह दिया था। लेकिन इस प्रतियोगिता के बाद उसका जीवन भी खराब होता है।
जैक का गुस्सा उसके भीतर की कमतरी की भावना का परिणाम है। इस फिल्म बनाने के पीछे की कहानी भी कम फिल्मी नहीं है।
ऑस्कर फिल्म ‘गुडफेलाज’
1990 में 44 पुरस्कार जीतने वाली फिल्म (जिसमें एक ऑस्कर भी शामिल है) ‘गुडफेलाज’ में दर्शक एक बार फिर रॉबर्ट डि नीरो तथा मार्टिन स्कोरसेस के काम को देखते हैं। यह भी एक बायोपिक है, जिसमें हेनरी हिल तथा उसके माफिया जीवन को दिखाया गया है। एक समीक्षक के अनुसार इस फिल्म प्रत्येक का अभिनय अद्भुत है, अलग से नजर आता है। जिमी कॉन्वे के किरदार में रॉबर्ट इस फिल्म में अपने सर्वोत्तम रूप में हैं। उनकी हर मुद्रा देखने योग्य है। रॉबर्ट डि नीरो के साथ यहां टॉमी डि वीटो के रूप में जो पेशी रॉबर्ट तथा जो पेशी बहुत अच्छे दोस्त हैं, दोनों ने सात फिल्मों में साथ काम किया है।
इस बीच उन्होंने कई अन्य निर्देशकों के साथ काम किया, ‘फ्रैंकेअन्स्टीन’, ‘हीट’, ‘जैकी ब्राउन’ आदि फिल्मों में अभिनय किया। 1991 में वे ‘केप फियर’ में बलात्कार के लिए 14 साल की सजा काट कर जेल से छूटे हैं और एक परिवार के पीछे लगे हैं। मार्टिन स्कोरसेस की इसी फिल्म की बात हम ऊपर कर आए हैं। इसमें रॉबर्ट डि नीरो के साथ हैं निक नॉल्ट तथा जेसिका लैंग। इसमें कुछ देर केलिए ग्रेगरी पेक भी नजर आते हैं।
‘कैसिनो’ (1995) में उनकी नायिका शरॉन स्टोन हैं, साथ ही उनके दोस्त जो पेशी भी हैं। मार्टिन स्कोरसेस की इस तीन घंटे की फिल्म में लॉस वेगास में (रॉबर्ट डि नीरो) तथा निक्की (जो पेशी) दो करीबी दोस्त सैम जुआ साम्राज्य पर कब्जा करना चाहते हैं। दोनों एक सोशलाइट जिंजर (शरॉन स्टोन) के लिए प्रतिस्पर्द्धा में भी शामिल हैं।
अक्सर नकारात्मक भूमिका की करते रहे हैं फिल्में
कई रेस्टोरेंट के मालिक, चार गोल्डेन ग्लोब पुरस्कृत रॉबर्ट डि नीरो अक्सर नकारात्मक भूमिका में नजर आते हैं। वे प्रत्येक भूमिका के लिए चरित्र के बैकग्राउंड का अध्ययन करते हैं साथ ही जमकर शारीरिक एवं मानसिक तैयारी करते हैं। भविष्य में मार्टिन के साथ बार-बार काम करने के इच्छुक रॉबर्ट ने इस सदी में उनके साथ 2019 में एक बार फिर साढ़े तीन घंटे की फिल्म ‘दि आइरिशमैन’ में काम किया है। यहां वे फ्रेंक शीरैन की भूमिका में हैं और उनके साथ उनके दोस्त एल पैचिनो तथा जो पेशी हैं।
‘न्यूयॉर्क, न्यूयॉर्क’ मिडनाइट रन’, ‘मीट द पैरेंट्स’, ‘ब्राजील’, ‘ग्रेट एक्सपेक्टेश्स’ ‘दि अनटचेबल्स’ आदि रॉबर्ट डि नीरो की कुछ अन्य फिल्में हैं। उन्होंने 38 फिल्में प्रड्यूस भी की हैं, सात फिल्मों का साउंडट्रैक बनाया है। रॉबर्ट डि नीरो को अब तक 67 पुरस्कार प्राप्त हुए हैं जिसमें दि एएफआई का लाइफटाइम अचीवमेंट एवॉर्ड तथा गोल्डेन ग्लोब सेसिल बी. डेमिले अवॉर्ड भी शामिल है।
-----------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकताु, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।