फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य बीमा: मानसून से जुड़ी बीमारियों के इलाज पर खर्च से देगा राहत; सही उत्पाद चुनना जरूरी

Mon, 24 Jun 2024 04:40 AM IST
ज्योति भास्कर कालीचरण, अमर उजाला

सार

स्वास्थ्य बीमा के क्षेत्र में सही उत्पाद चुनना बेहद जरूरी है। ऐसा करने पर मानसून सीजन में बीमारियों के इलाज पर बेतहाशा खर्च से राहत मिलेगी। शहर के आधार पर एक दिन के उपचार में एक लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य बीमा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून बारिश लाकर एक ओर जहां भीषण गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर यह अपने साथ डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई बीमारियां भी लेकर आता है। ये बीमारियां स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम पैदा करती हैं और इनके इलाज पर भारी-भरकम खर्च होता है।
विज्ञापन


गुणवत्तापूर्ण उपचार पाने में काफी सहूलियत होगी
मानसून से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए एक दिन अस्पताल में भर्ती होने पर शहर और उपचार के आधार पर 25,000 से 1 लाख रुपये तक खर्च हो सकता है। अगर स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी हो तो इन आर्थिक परेशानियों से अवश्य बचा जा सकता है। खास बात है कि जब आपको इलाज पर होने वाले खर्च की चिंता न हो तो गुणवत्तापूर्ण उपचार पाने में काफी सहूलियत होती है।

वेक्टरजनित रोगों के लिए पॉलिसी
  • स्टैंडर्ड प्लान: देश में अधिकांश सामान्य बीमा कंपनियां स्टैंडर्ड हेल्थ इंश्योरेंस प्लान प्रदान करती हैं, जो वेक्टरजनित बीमारियां होने पर अस्पताल में भर्ती होने से लेकर इलाज खर्च को कवर करती हैं।  
  • विशिष्ट कवर: कुछ कंपनियां वेक्टरजनित बीमारियों के लिए विशेष पॉलिसी प्रदान करती हैं, ताकि किसी खास मौसम में होने वाली बीमारियों को कवर किया जा सके। इनमें डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के इलाज पर एकमुश्त भुगतान की सुविधा मिलती है।
  • फैमिली फ्लोटर: इसमें इन बीमारियों से प्रभावित परिवार के किसी भी व्यक्ति को आर्थिक दिक्कत के बिना इलाज की सुविधा मिलती है। 
सही उत्पाद चुनना जरूरी
विज्ञापन

मानसून से जुड़ीं बीमारियों के लिए पॉलिसी चुनते समय इन बातों का जरूर ध्यान रखें...
  • नेटवर्क अस्पताल: सुनिश्चित करें कि बीमाकर्ता के पास कैशलेस इलाज की सुविधाएं देने वाले अस्पतालों का एक बड़ा नेटवर्क हो। 
  • बीमा राशि: पॉलिसी खरीदते या रिन्यू कराते समय उतना सम-एश्योर्ड जरूर रखें, जो संभावित इलाज खर्च के लिए पर्याप्त कवरेज प्रदान करे।
  • इंक्लूजन और एक्सक्लूजन: पॉलिसी के तहत क्या कवर है और क्या नहीं, इसे समझने के लिए पॉलिसी दस्तावेज को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • क्लेम सेटलमेंट रेश्यो: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी खरीदते समय बीमाकर्ता के क्लेम सेटलमेंट रेश्यो की जांच करें। इससे कंपनी के सफलतापूर्वक निपटाए गए दावों के बारे में जानकारी मिलती है।
अतिरिक्त लाभ देने वाली पॉलिसी खरीदें

मानसून नजदीक आने के साथ स्वास्थ्य बीमा की जरूरतों का मूल्यांकन अवश्य करें। यह जरूर देखें कि स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में अतिरिक्त लाभ जैसे फीचर हैं या नहीं। वेलनेस प्रोग्राम, मुफ्त स्वास्थ्य जांच और पॉलिसी रिन्यू कराने पर छूट जैसे अतिरिक्त लाभ देने वाले प्लान ही खरीदें। 

विज्ञापन

-श्री भास्कर नेरुरकर, हेड, हेल्थ एंड ट्रैवल एडमिनिस्ट्रेशन, बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें