गणेश मंदिर
गोबर गणेश मंदिर पहली नजर में देशभर में स्थित अपनी ही तरह के हजारों गणेश मंदिरों की ही तरह है, लेकिन इस मंदिर का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित गणेश और इस मंदिर का गुंबद जो आम हिन्दू मंदिरों की तरह नहीं है, अपनी तरफ आकर्षित करते है।
सबसे महत्वपूर्ण बात, स्थानीय लोगों की इस मंदिर में अटूट श्रद्धा और आस्था है जो किसी का भी ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है, इसलिए नर्मदा के किनारे निमाड़ क्षेत्र में कभी जाएं तो महेश्वर का गोबर गणेश मंदिर देखना ना भूलें।