फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थके हुए मन को थोड़ा विश्राम दें: तनाव नहीं, मुस्कान से भरे जीवन

Wed, 11 Mar 2026 07:30 AM IST
Nitin Gautam ओरिसन स्वेट मार्डेन

सार

जीवन के रास्ते पूरी तरह कठिन नहीं होते। उनमें कहीं न कहीं सरल व उजले स्थान भी होते हैं। मनुष्य को चाहिए कि वह उन्हीं उजले पक्षों को देखे और दूसरों को भी उनके बारे में बताए, ताकि थके हुए मन को कुछ विश्राम मिल सके।
विज्ञापन
शांति का प्रकाश फैलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनुष्य का जीवन अनमोल है, फिर भी अक्सर लोग इसे अनावश्यक चिंता, तनाव और गंभीरता से भर देते हैं। बहुत-से लोग हर समय किसी न किसी चिंता में डूबे ही रहते हैं। उनके चेहरे पर थकान, मन में भय और हृदय में असंतोष दिखाई देता है, मानो जीवन केवल संघर्ष और बोझ का नाम हो। सच्चाई यह है कि जीवन केवल कर्तव्यों व समस्याओं का नहीं, बल्कि आनंद, आशा और संतुलन का भी नाम है।
विज्ञापन


आज के समय में अधिकांश लोग अपने काम, जिम्मेदारियों और भविष्य की चिंता में इतने उलझ जाते हैं कि वे वर्तमान की खुशी को महसूस ही नहीं कर पाते। हर छोटी बात को गंभीरता से लेना, हर परिणाम को जीवन-मरण का प्रश्न बना देना और हर समय व्यस्त रहने की आदत मनुष्य को भीतर से थका देती है। जब मन लगातार तनाव में रहता है, तो धीरे-धीरे जीवन की खुशियां भी दिखाई देना बंद हो जाती हैं। वास्तव में जीवन को सहजता से जीना ही सच्ची बुद्धिमानी है। इसका अर्थ यह नहीं कि मनुष्य अपने कर्तव्यों से दूर भागे या प्रयास करना छोड़ दे, बल्कि यह है कि वह अपने प्रयासों के साथ संतुलन भी बनाए रखे। यदि मनुष्य हर परिस्थिति में थोड़ा धैर्य व हास्य तथा थोड़ी सकारात्मकता बनाए रखे, तो जीवन कहीं अधिक सरल और सुखद बन सकता है। तनाव से मुक्ति का एक सरल उपाय यह है कि मनुष्य अपने जीवन में आनंद के छोटे-छोटे क्षणों को महत्व दे। प्रकृति की सुंदरता को देखना, परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना, संगीत सुनना या किसी अच्छे विचार को पढ़ना मन को हल्का कर देता है। जब मन हल्का होता है, तो समस्याएं बोझिल नहीं लगतीं।

खुशी केवल बड़ी उपलब्धियों में ही नहीं होती। वह छोटी-छोटी बातों में भी छिपी होती है। कभी किसी की सहायता करना, किसी को मुस्कान देना, या किसी थके हुए व्यक्ति को उत्साह देना भी जीवन को अर्थपूर्ण बना देता है। जब मनुष्य दूसरों के जीवन में आशा और उत्साह का कारण बनता है, तब उसका अपना जीवन भी अधिक उज्ज्वल हो जाता है। एला व्हीलर विलकॉक्स ने कहा था कि संसार पहले ही बहुत दुखी है, इसलिए अपने दुखों से इसे और भारी मत बनाओ। जीवन के रास्ते पूरी तरह कठिन नहीं होते। उनमें कहीं न कहीं सरल और उजले स्थान भी होते हैं। मनुष्य को चाहिए कि वह उन्हीं उजले पक्षों को देखे और दूसरों को भी उनके बारे में बताए, ताकि थके हुए मन को कुछ विश्राम मिल सके।
विज्ञापन


जीवन का उद्देश्य केवल चिंता करना नहीं है, बल्कि आशा के साथ आगे बढ़ना है। जब मनुष्य अपने विचारों को सकारात्मक बनाता है, तब उसका मन शांत होता है और तनाव धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसलिए जरूरी है कि हम जीवन को बोझ न समझें, बल्कि उसे एक अवसर की तरह स्वीकार करें और हर दिन थोड़ी खुशी, थोड़ी आशा और थोड़ा प्रकाश खोजने का प्रयास करें।  - द जॉय ऑफ लिविंग के अनूदित अंश

शांति का प्रकाश फैलाएं
मनुष्य का जीवन केवल चिंता और तनाव के लिए नहीं है, बल्कि आनंद और आशा के लिए भी है। यदि हम हर परिस्थिति में सकारात्मकता बनाए रखें और छोटी-छोटी खुशियों को महत्व दें, तो जीवन सरल और सुखद बन सकता है। हमें अपने व्यवहार और शब्दों से दूसरों के जीवन में आशा, उत्साह और शांति का प्रकाश फैलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें