तब आजतक-ओआरजी-मार्ग ने एनडीए को 248 सीटें मिलने की बात कही थी। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 190 और अन्य के खाते में 105 सीटें संभावित थीं। जबकि जब परिणाम सामने आए तब कांग्रेस गठबंधन को 218 सीटें मिलीं और भाजपानीत् एनडीए को 181 सीटें मिली थीं। उस समय भाजपा गठबंधन को विजेता का ताज पहनाने वालों में एनडीटीवी-एसी निलसेन भी थे जिन्होंने एनडीए को 230-250 सीटें मिलने की 230-205 सीटें मिलने की कही थी। वहीं कांग्रेस गठबंधन को 171-181 सीटें मिलने की बात कही थी। एनडीए को सबसे अधिक 263-278 सीटें मिलने की बात सहारा-डीआरएस ने कही थी। जी न्यूज ने एनडीए को 249 सीटें भाजपा गठबंधन को मिलने की बात कही थी।
एग्जिट पोल 2019 कितना होगा सटीक?
- फोटो : Amar Ujala
इस बार लगभग सभी सर्वे एजेंसियों ने स्वीकार किया है कि कांग्रेस और उसके घटक दलों को लाभ होगा। मसलन इंडिया टुडे-एक्सिस के मुताबिक कांग्रेस और उसके गठबंधन दलों को 77-108 सीटें, न्यूज 24-चाणक्य के अनुसार 95, न्यूज 18-आईपीएसओएस के अनुसार 82, टाइम्स नाऊ-वीएमआर के अनुसार 132, रिपब्लिक-जन की बात के अनुसार 124, इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रेट के अनुसार 118, रिपब्लिक-सी वोटर के मुताबिक 128, न्यूज नेशन के अनुसार 122, एबीपी न्यूज के मुताबिक 130 और न्यूज एक्स-नेता के अनुसार 164 सीटें मिल सकती हैं।
इस बार के एक्जिट पोल के आंकड़े खास इसलिए भी हैं क्योंकि सभी ने एनडीए और यूपीए के अलग उन दलों के बारे में जो कि किसी गठबंधन के हिस्से नहीं हैं, को मिलने वाली सीटों में बढ़ोत्तरी की संभावना व्यक्त की है। मसलन, इनमें न्यूज 24-चाणक्य ने इन दलों को 97, न्यूज 18-आईपीएसएस ने 114, टाइम्स नाऊ-वीएमआर ने 104, रिपब्लिक-जन की बात ने 113, इंडिया न्यूज-पोल स्ट्रीट ने 126, रिपब्लिक-सी वोटर ने 127 और एबीपी न्यूज ने 135 सीटें मिलने की बात कही है। न्यूज एक्स-नेता का आंकड़ा 136 है।
यानी एक बात स्पष्ट है कि मोदी के बावजूद क्षेत्रीय पार्टियां सीटें जीतने में कामयाब होंगी और निश्चित तौर पर इसका असर सरकार के गठन पर पड़ेगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्षेत्रीय पार्टियों के मजबूत होने पर गठित होने वाली सरकार का स्वरूप क्या होगा। फिलहाल सभी को इंतजार 23 मई का है जब संभावनाओं की असलियत सामने आएगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण) : यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।आप भी अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।