फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरा पहलू: वे परिवार के सदस्य थे ऐसे कैसे छोड़ देते; अब अंतिम विदाई भी इंसानों जैसी

Wed, 11 Nov 2026 06:04 AM IST
राकेश कुमार भूपेंद्र कुमार

सार

दिल्ली-एनसीआर में पालतू जानवरों के अंतिम संस्कार का स्वरूप बदल रहा है। विभिन्न माध्यमों से अब उन्हें सम्मानजनक विदाई दी जा रही है।
 
विज्ञापन
सुखना पर अपने पालतू कुत्ते के साथ वक्त बिताता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उसने हमें नि:स्वार्थ प्यार दिया। क्या हम उसके अंतिम संस्कार को गरिमामय बनाकर उसकी विदाई को अपनी यादों में नहीं सहेज सकते? फरीदाबाद के पॉज पेट क्रेमेशन सर्विसेज के रिसेप्शन पर यह कहते हुए अनुष्का की आंखें भर आईं। 19 साल की दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा अनुष्का जब परिवार के साथ अपने इंडी डॉग ‘प्लूटो’ को अंतिम विदाई देने यहां आईं, तो उनके पास इस प्यारे रिश्ते को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं थे।
विज्ञापन


अनुष्का की मां आशा ने बताया, हमें प्लूटो एक नाले के पास मिला था। हम उसे घर ले आए। उस दिन के बाद से हम सबकी जिंदगी बदल गई, साथ ही जानवरों को देखने का नजरिया भी। अनुष्का के पिता अमर सेठी कहते हैं, प्लूटो के साथ रहकर हमने जाना नि:स्वार्थ प्यार क्या होता है। जब प्लूटो किडनी की बीमारी के बाद हमें छोड़कर गया, तो हमने पता किया कि उसकी अंतिम यात्रा को कैसे संवेदनशीलता से कर सकते हैं, ताकि उसकी खुशनुमा यादें हमेशा हमारे साथ रहें। फरीदाबाद के पॉज पेट क्रेमेशन सर्विसेज का पता उन्हें इंटरनेट से चला। इसे अज्ञानता कहिए या अरुचि कि लोग अपने पेट्स का रजिस्ट्रेशन एमसीडी या नगर निगम में नहीं कराते। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, दिल्ली में मात्र 913 लोगों ने अपने पालतू जानवरों का रजिस्ट्रेशन करा रखा है।  ज्यादातर लोगों के अपने पालतू पेट्स का पंजीकरण नहीं कराने से सही आंकड़े नहीं मिलते और नसबंदी तथा अंतिम संस्कार संबंधी योजना बनाना मुश्किल हो जाता है। कई शहरों में निगम की तरफ से अंतिम संस्कार की सुविधा है। पर, कुछ निजी प्रयासों ने इस काम को बेहतर और आसान बना दिया है। निजी क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं कुछ ज्यादा, तो सरकारी संस्थाएं कम पैसे लेती हैं। यह इस पर निर्भर करता है कि आप क्या सेवा लेना चाहेंगे। एमसीडी स्वयंसेवी संस्था ग्रीन रिवोल्यूशन फाउंडेशन के साथ संयुक्त उपक्रम चला रहा है, फरी फ्रेंड्स फॉरएवर। यह दिल्ली के द्वारका में है। यहां अपने प्रिय पालतू की याद में आप पौधा भी लगा सकते हैं। इसके अलावा, कुछ संस्थान अस्थि विसर्जन सुविधा भी उपलब्ध कराते हैं। गुरुग्राम में लास्ट राइड फ्यूनरल है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भी इस सुविधा पर विचार कर रहा है।

अमेरिकी लेखक रोजर कारस ने कहा था, ‘पेट्स हमारी पूरी जिंदगी नहीं होते, लेकिन वे हमारी जिंदगी को पूरा जरूर बना देते हैं। शायद जो अधूरा था, उसे पूरा करने का यह सार्थक प्रयास है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें