कोरोनावायरस से मप्र ही नहीं पूरे देश में दहशत के हालात हैं.
- फोटो : self
17 मार्च को लंदन से लौटी थी पत्रकार की बेटी
बता देें कि पत्रकार की 26 वर्षीय बेटी 17 मार्च को लंदन से दिल्ली पहुंची थी। आईजीआई एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के बाद डॉक्टर्स ने उसे फिट घोषित किया। इससे बाद वह शताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल आई। फिर परिजन ने कलेक्टर तरुण पिथौड़े से संपर्क कर उसकी कोरोना जांच की मांग की। इस पर जेपी अस्पताल के डॉक्टर्स की टीम ने घर पहुंचकर लड़की के थ्रोट के सुआब का नमूना लिया, इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। पत्रकार का परिवार भोपाल के जाने-माने परिवारो में शुमार है। पत्रकार के पिता भोपाल के आखिरी नवाब के प्रशासन में अधिकारी रहे थे।
कमलकांत कमलनाथ से भी मिले और शिवराज से भी !
कमलनाथ की बतौर सीएम आखिरी पीसी में सबसे मिले पत्रकार के बारे में कहा जा रहा है कि वे कमलनाथ सरकार जाने के बाद बनी शिवराज सरकार के भी कई प्रभावशाली लोगों बधाई और शुभकामनाएं देने उनसे मिले थे। विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने खुद को आइसोलेट करने की जानकारी देते हुए पूरे विधानसभा को भी ऐसा ही करने को कहा है।
उन्होंने आदेश में इस संक्रमित पाए गए पत्रकार की विधानसभा भवन और परिसर में रही उपस्थिति का हवाला दिया है। कहा यह भी जा रहा है कि पूर्व सीएम कमलनाथ अब भले आइसोलेशन में हो लेकिन वे वर्तमान सीएम शिवराज से शपथ के बाद एक से ज्यादा बार मिले और अन्य नेताओं अफसरो से भी। उनकी प्रेस कांफ्रेंस में रहे सैकड़ो लोग हजारों लोगों के संपर्क में आ चुके हैं।
तो क्या प्रदेश में सत्ता के तख्ता पलट की जल्दबाजी की वजह से और इस संधिकाल में हुई भारी लापरवाही ने प्रदेश में पत्रकारों, नेताओं, अफसरों से लेकर उनके संपर्क में आए सभी लोगों को बारी खतरे की आशंका में नहीं डाल दिया है?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।