बॉब डिलेन हर वर्ग के प्रिय
बॉब डिलेन के प्रशंसकों में ट्रक ड्राइवर से लेकर आईवी लीग के बुद्धिजीवी, सब शामिल हैं। उनके गीत अपनी तीक्षणता, पॉवर और अपने बिंबो की समृद्धि के कारण वास्तव में कविता के समकक्ष रखे जा सकते हैं। स्वयं को वूडी गुथ्री का महानतम शिष्य मानने वाले बॉब डिलेन ने प्रतिरोध गीतों के अलावा प्रेम गीत भी लिखे-गाए हैं। ‘
फ्रीव्हीलिन’ में कई प्रेम गीत हैं। ‘स्पैनिश हारलम इंसीडेंट’ तथा ‘टू रमोना’ भी प्रेम गीत हैं। ‘ब्लोइंन इन द विंड’ के कुछ गीत, जैसे ‘ए हार्ड रेन्स अ-गोना फाल’, परम्परागत शैली के साथ स्ट्रीम-ऑफ-कॉन्सेसनेस के उदाहरण हैं।
अमेरिका ने अपने एक गायक- जैक फेट को भुला दिया, मगर लोगों ने उन्हें याद रखा। ये ऐसे देश के नागरिक हैं जो खुद को भी नाममात्र का याद रखते हैं। जो लोग देश को चलाते थे इसे अपना मानते थे, वे श्वेत लोग देश छोड़ कर जा चुके हैं, जो बचे हैं वे सोचते हैं कि वे जो कुछ कहें उसे सब लोग आदर दें, लेकिन कोई ऐसा नहीं करता है। अब पहले वाला अमेरिकन नहीं हैं। यहां अब तीसरी दुनिया- जमैइकन, अफ्रीकन, मैक्सीकन, अरब, सर्ब, रिफ्यूजी, ठग, हत्यारे हैं, और वो लोग जिन्होंने दूसरों का दोहन किया है।
एक देश जो सिविल वार, सामाजिक अशांति का घर है। चैरिटी के नाम पर अपना घर भरा जा रहा है। एक समय सुर्खियों में रहने वाला गायक आज जेल में है। उसे जेल से छुड़ाया जाता है। इसी समय एक पत्रकार टॉम फ्रैंड भ्रष्ट कॉन्सर्ट की पोल खोल कर जनता के सामने सच्चाई लाने का प्रयास करता है। यह कहानी है 2003 की फिल्म ‘मास्क्ड एंड एनोनिमस’ फिल्म की जिसका स्क्रीनप्ले फिल्म निर्देशक लैरी चार्ल्स के साथ मिल कर बॉब डिलेन ने लिखा है। इसमें गायक जैक फेट का किरदार भी उन्होंने निभाया है और एक गीत ‘डाउन इन द फ्लड’ भी डिलेन का है।
1968 में डी.ए पेनबाकर ने डिलेन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई, नाम है ‘डोंट लुक बैक’। यह डिलेन के 1965 के ग्रेट ब्रिटेन के टूर पर आधरित है। और अभी हाल में प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक मार्टिन स्कॉरसिसे ने ‘नो डाइरेक्शन होम’ बनाई है। 2005 में दो भाग में बनी 225 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री रहस्य में लिपटे डिलेन को बहुत सहानुभूति और गहनता के साथ प्रस्तुत करती है। इसमें मुख्य रूप से डिलेन के इंटरव्यू का उपयोग किया गया है और यह साठ के दशक उनके जीवन को चित्रित करती है।
बचपन में उसे तरह-तरह का संगीत सुनते हुए, खुद को प्रसिद्ध गायक बॉबी वी के नाम से संबोधित करते, दूसरों के गीत गाते, खुद गीत-संगीत रचते और अपने गीतों, गले में होल्डर से लटके हारमोनिका बजाते हुए श्रोताओं-दर्शकों को पागल करते हुए, दूसरे गायकों को डिलेन के गीत गाते हुए, 1966 की मोटरसाइकिल दुर्घटना के बाद समाप्त होती है। अभी डिलेन सही-सलामत हैं।
----------------------------
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदाई नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw.co.in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।