राष्ट्रगान गाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : सोशल मीडिया
संतुलित नजर आ रही है भारतीय टीम
बल्लेबाजों के सिलेक्शन को लेकर टीम इंडिया बेहद संतुलित नजर आ रही है। प्लेइंग इलेवन में कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली (जो पिछले 5 एशिया कप में 3 बार 2012, 2016 और 2022 में भारत की तरफ से अधिकतम रन बनाने वाले बल्लेबाज है), शुभमन गिल, के.एल. राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव की जगह पक्की नजर आ रही है।
ग्यारहवें खिलाड़ी के लिए सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच संघर्ष रहने वाला है। हालांकि, यह संभव है कि मोहम्मद सिराज की जगह शार्दुल ठाकुर को मौका मिल सकता है।
एशिया कप में इस बार भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नेपाल की टीम खेल रही है, लेकिन मुख्य रूप से दावेदार भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को माना जा रहा है। इसमें भी भारत और पाकिस्तान पर दुनिया की नजरें रहने वाली हैं। भारत के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी जीतना जरूरी है, क्योंकि इसके बाद वर्ल्ड कप में दुनिया की टीमों के आगे भारत एक अपनी सशक्त दावेदारी प्रस्तुत कर पाएगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेखक के निजी विचार हैं। आलेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। अपने विचार हमें blog@auw।co।in पर भेज सकते हैं। लेख के साथ संक्षिप्त परिचय और फोटो भी संलग्न करें।