फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुद को जानने का वक्त: वृद्धावस्था नहीं, आत्मिक परिपक्वता का समय है जीवन का संध्याकाल

जीन-जैक्स रूसो Published by: Devesh Tripathi Updated Fri, 07 Aug 2026 06:56 AM IST

सार

वृद्धावस्था जीवन का वह पड़ाव है, जहां सभी अशांत भावनाएं शांत हो जाती हैं। जैसे सांझ के सूरज की किरणें अधिक कोमल व सुखद हो जाती हैं, वैसे ही ढलती उम्र की चेतना में एक गहरी शांति और करुणा घुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्धावस्था - फोटो : अमर उजाला प्रिंट


जवानी के दिनों में हम महत्वाकांक्षाओं, सामाजिक प्रतिष्ठा और दूसरों के निर्णय के गुलाम बने रहते हैं। पर, ढलती उम्र इन्सान को उसकी मूल प्रकृति की ओर वापस मोड़ देती है। जैसे-जैसे शरीर शिथिल होता है, मन सांसारिक लालसाओं के बोझ से मुक्त होने लगता है। अब मुझे इसकी कोई परवाह नहीं कि समाज मेरे बारे में क्या सोचता है। अब मैं केवल इस बात का साक्षी हूं कि मैं भीतर से क्या महसूस करता हूं। उम्र बढ़ने के साथ जो सबसे सुंदर बदलाव आता है, वह है समय के साथ हमारी एकात्मता। जब मैं प्रकृति की गोद में, किसी झील के किनारे या नीरव जंगलों में टहलता हूं, तो मुझे लगता है कि समय ठहर गया है। मेरे लिए अतीत की स्मृतियांं और भविष्य की चिंताएं, दोनों बेमानी हो जाती हैं। मैं केवल ‘वर्तमान क्षण’ की अनुभूति में जीता हूं।


मेरे दृष्टिकोण में, यदि आपने प्रकृति के नियमों का सम्मान किया है, तो वृद्धावस्था जीवन का वह पड़ाव है, जहां सभी अशांत भावनाएं शांत हो जाती हैं। जैसे शाम के समय सूरज की किरणें अधिक कोमल और सुखद हो जाती हैं, वैसे ही ढलती उम्र की चेतना में एक गहरी शांति और करुणा घुल जाती है।


मैं मानता हूं कि इन्सान की उम्र केवल उसके शरीर के वर्षों से नहीं, बल्कि उसकी आत्मा की स्वतंत्रता से मापी जानी चाहिए। यदि हम उम्र के साथ अपनी लालसाओं पर विजय पा लें और प्रकृति के शाश्वत प्रवाह को स्वीकार कर लें, तो जीवन का अंतिम अध्याय ही सबसे अधिक संतुष्टिदायक और सत्य के सबसे करीब होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next