जसवंतनगर। थाना बलरई पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय की नाबालिग किशोरी को ले जाने के मामले में पॉक्सो एक्ट के आरोपी ऋषि यादव निवासी ग्राम जोनई को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला पंजीकृत था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच तेजी से की जा रही है। किशोरी को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।