-फोटो 91 : कार्यक्रम में भाग लेते विद्यार्थी व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। छारा के राजकीय महाविद्यालय में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित हुआ। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और आम नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना था। लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना आवश्यक बताया गया। विद्यार्थियों से स्वयं नाम सत्यापन कर दूसरों को नाम जुड़वाने/संशोधन कराने को प्रेरित करने का आह्वान हुआ। स्वीप प्रभारी मोहित ने मतदाता सूची में नाम जांचने, नए पंजीकरण और संशोधन की प्रक्रिया समझाई। विद्यार्थियों ने पोस्टर बनाकर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने अभियान को पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंजू मलिक, जयंत, गीतांजलि, मनोज कुमार, रेखा, मोहित, सूर्यांश और प्रवीन दलाल उपस्थित रहे।