बेरी। दुजाना थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी खुम्मार में अधिक नशा करने से गांव तलाव निवासी सचिन की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सचिन अपने दोस्तों के पास खेड़ी खुम्मार आया था। दोस्त हरिद्वार चले गए और वह वहीं रह गया। जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई। झज्जर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर इत्फाकिया कार्रवाई की गई।