फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: घर के कमरे में बैठे युवक पर आकाशीय बिजली गिरने से मौत, परिजनों में मातम

Thu, 25 Jun 2026 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर में बीती रात को अपने घर के कमरे में बैठे युवक के ऊपर अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद पीएम घर में परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर में बीती रात को अपने घर के कमरे में बैठे युवक के ऊपर अचानक से आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरे कमरे में बैठा एक अन्य परिजन को भी बिजली का झटका लगा। बता दे कि बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगनपुर निवासी बलराम नाग 22 वर्ष जो अपनी नानी नाना के साथ उन्ही के घर में रहता था। बलराम के माता पिता की बचपन मे ही मौत हो जाने के कारण उसे नाना नानी ने पाला। वही बलराम कुली मजदूरी का काम भी करता था। बीती रात बारिश होने के साथ ही आकाशीय बिजली चमक रही थी। इस दौरान घर के अंदर बैठे बलराम के ऊपर बिजली आ गिरी। इस घटना में बलराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका एक अन्य परिजन घायल हो गया। घटना के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया। जहाँ से शव को पीएम के लिए मेकाज लाया गया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें