झज्जर। सब्जी मंडी में अपनी पत्नी के साथ सामान लेने जा रहे सिलानी गेट निवासी अजीत की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। अजीत अपनी पत्नी के साथ पैदल जा रहे थे। रास्ते में पत्नी के आने का इंतजार करने के दौरान तेज गति से आए एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। अजीत ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद