बहादुरगढ़। सीआईए-1 बहादुरगढ़ की टीम ने एक युवक को देसी पिस्तौल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-13 स्थित ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसकी पहचान टोनी निवासी गांव दोदुवा, जिला सोनीपत के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्तौल और उसकी मैगजीन में रखे दो कारतूस बरामद हुए।