झज्जर। सीआईए झज्जर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि टीम झज्जर-सांपला रोड पर गांव गिरावड़ मोड़ के पास मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि प्रदीप निवासी गांव छारा, हाल निवासी भापड़ौदा झज्जर से छारा जाने वाले रास्ते पर पुल के नीचे अवैध पिस्तौल लेकर खड़ा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोपी हथियार का लाइसेंस नहीं दिखा सका। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। संवाद