फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम ने देखा खौफनाक मंजर: कमरे में झांककर देखा तो फंदे पर लटका था युवक, पड़ोसी अस्पताल लेकर दौड़े

Tue, 21 Jul 2026 04:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में एक 19 साल के युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोस की एक छोटी बच्ची ने इसकी जानकारी दी।  जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मर्ग कायम करते पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परपा थाना क्षेत्र के खपराभट्टी में रहने वाले एक युवक ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की जानकारी पड़ोस में रहने वाली एक छोटी बच्ची ने दी। जिसके बाद युवक को अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि खपराभट्टी निवासी आयुष पिता नागेश्वर 19 वर्ष जो कि कुछ दिनों से घर में अकेला राह रहा था। पिता के स्वास्थ्य में परेशानी होने के कारण उनकी पत्नी ने बेहतर उपचार के लिये उसे विजयवाड़ा लेकर गई।

आयुष गीदम रोड में मोबाइल दुकान का संचालन करता था। जबकि एक बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है। रोजाना की तरह आज सुबह जब आयुष के रूम का दरवाजा नहीं खुला तो पास में रहने वाली एक छोटी बच्ची खेलते-खेलते आयुष के रूम में झांक कर देखा तो उसे फांसी के फंदे में लटका हुआ देखा। 
विज्ञापन


जिसके बाद उसने पड़ोसी को मामले की जानकारी दी। जहां पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा और हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने डॉक्टरो से अनुरोध किया गया कि आयुष के शव का पीएम न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें