झज्जर। डीसी वर्षा खांगवाल ने नशा तस्करी पर रोक लगाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को एनकॉर्ड बैठक में उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से अभियान चलाने को कहा। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के उपायुक्तों के साथ बैठक की।डीसी ने पुलिस और संबंधित विभागों को नशा तस्करी की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा संदिग्ध सूचना मिलने पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों, कॉलेजों और गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ नशे की लत से प्रभावित लोगों को उपचार के बारे में बताया। संवाद