झज्जर। पंजाब, हरियाणा एवं चंडीगढ़ बार एसोसिएशनों की संयुक्त कार्रवाई समिति के आह्वान पर जिला बार एसोसिएशन ने शनिवार को भी नो वर्क डे मनाया। बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव जारी कर सभी सदस्यों को वर्क सस्पेंड की जानकारी दी। प्रधान एडवोकेट दीपक गोयल ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल नीति के विरोध में दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा। उन्होंने बताया कि हड़ताल के दौरान अधिवक्ता नियमित रूप से अदालतों में कार्य नहीं करेंगे। हालांकि, आवश्यक मामलों की सुनवाई प्रभावित न हो, इसके लिए संबंधित अदालतों में प्रॉक्सी काउंसिल की व्यवस्था की जाएगी।