बहादुरगढ़। शहर में दिल्ली रोहतक रोड पर महाराजा टाइप की स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। चेयरपर्सन सरोज राठी के कार्यालय के सामने लगाई गई इस सजावटी लाइट का सैंपल पास होने के बाद नगर परिषद ने इस काम में तेजी लाई गई है। मेट्रो लाइन के नीचे डिवाइडर पर ये लाइटें लगाई जाएंगी, जिसके लिए फाउंडेशन बनाने का काम शुरू कर दिया है। नौ मीटर पोल के साथ डबल आर्क में 120 वाट की करीब 100 लाइटें लगाई जाएंगी। महाराजा टाइप की लाइटों का सैंपल पास होने के बाद इन्हें लगाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि लाइटों का डिजाइन शाही अंदाज में तैयार करवाया गया है जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक छवि को दर्शाएगा।