37...जीत के बाद मौजूद खिलाड़ी। स्रोत : कोच
रोहतक। डीएवी स्कूल नेशनल वुशू चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। इसमें 39 किलोग्राम में तरुण व 45 किलोग्राम में प्रियांशु ने स्वर्ण पदक जीता। 28 किलोग्राम में दक्ष ने रजत पदक जीता। सभी खिलाड़ी भगत सिंह स्पोर्ट्स अकादमी में कोच जय भगवान के पास अभ्यास करते हैं। यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ में आयोजित की गई। संवाद