बहादुरगढ़। आसौदा-बहादुरगढ़ के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास किए गए, पर सफलता नहीं मिली। महिला की उम्र 28-30 वर्ष आंकी जा रही है। उसके शरीर पर बैंगनी रंग का सूट और प्लाजो है। शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।