झज्जर। एमपीएचई एसोसिएशन-00421 की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य कमेटी के आह्वान पर 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री आवास के घेराव की तैयारी पर चर्चा की गई।राज्य सह सचिव सुखविंद्र ने कहा कि पदों पर लगाई गई कैप हटाई जाए। मांग पूरी होने तक धरना जारी रहेगा। हेल्थ इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि नई बीमारियां फैल रही हैं, जबकि सरकार कर्मचारियों के पद खत्म कर रही है। वीरेंद्र दलाल ने कहा कि कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने के बावजूद नए पदों पर भर्ती नहीं की जा रही। बैठक के बाद कर्मचारियों ने बिजली कार्यालय में धरनारत बिजली कर्मचारियों को समर्थन दिया। इस दौरान अनिल खजांची, विनय, अशोक पाटोदा, सुखबीर, सुरेंद्र, रामपाल, सावन, कृष्णा, धीरज और अमित मौजूद रहे। संवाद