बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ अनाज मंडी और आसौदा खरीद केंद्र में गेहूं की आवक, खरीद और उठान में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बहादुरगढ़ मंडी में 24 अप्रैल को 354.5 क्विंटल गेहूं की आवक हुई जबकि पिछले साल इस दिन कोई आवक दर्ज नहीं थी। अब तक कुल 17,780.5 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। यहां खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 17,143.5 क्विंटल खरीद की गई है, जबकि उठान 13,927 क्विंटल रहा, जो 81.23 प्रतिशत है। वहीं आसौदा खरीद केंद्र में 24 अप्रैल को 817 क्विंटल आवक हुई, जो पिछले वर्ष के मुकाबले 787 क्विंटल से अधिक है। कुल आवक 1,38,392.3 क्विंटल रही। यहां 1,19,787.2 क्विंटल खरीद की गई और 52,266 क्विंटल उठान हुआ, जो 43.63 प्रतिशत है। दोनों मंडियों को मिलाकर कुल 1,56,172.8 क्विंटल गेहूं की आवक दर्ज की गई, जो पिछले साल से 67,507 क्विंटल अधिक है। कुल उठान 66,193 क्विंटल रहा, जो 48.34 प्रतिशत है।