फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से एक फोन कॉल, वजीराबाद पुलिस ने छात्रों को भेजा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। कश्मीर में डोडा जिले के दो छात्र दिल्ली के वजीराबाद इलाके में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। लॉकडाउन में इन छात्रों के पास खाने का दाल-चावल खत्म हो गया था। इस बात की जानकारी छात्रों ने डोडा में अपने माता-पिता को फोन कर दी। डोडा पुलिस ने दिल्ली के वजीराबाद पुलिस के नंबर पर कॉल कर छात्रों की परेशानी से अवगत कराया। छात्रों की जानकारी मिलते ही वजीराबाद थाने के एसएचओ पूरण चंद यादव ने चंद मिनटों में ही दोनों छात्रों के पास अनाज से भरे दो पैकेट भिजवा दिए। पुलिस की इस मददगार छवि देखने के बाद कश्मीरी छात्र उन्हें मुसिबत की इस घड़ी में मसीहा से कम नहीं मान रहे।  उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में कश्मीर के डोडा जिले के दो छात्र एक साल से मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। लॉकडाउन होने की वजह से यह छात्र अपने घरों तक नहीं पहुंच सके। इसी दौरान छात्रों के रुपये और घर में रखा अनाज खत्म हो गया था। परेशान छात्रों ने इसकी जानकारी डोडा में अपने माता-पिता को कॉल करके दी। डोडा पुलिस ने वजीराबाद पुलिस को छात्रों के पास अनाज न होने की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी पूरण चंद यादव ने सिपाही कमलजीत और प्रदीप को छात्रों की जानकारी जुटा कर मदद का निर्देश दिया। दोनों सिपाही तत्काल छात्रों के घर की जानकारी जुटाकर उनके घर पहुंच गए और उन्हें 10 दिनों का अनाज मुहैया करवाया। इसके साथ ही दोनों छात्रों से एसएचओ ने खुद बातचीत कर अपना मोबाइल नंबर देकर किसी भी परेशानी के वक्त कॉल करने की बात कही। पुलिस की इस दरिया दिली को देखर छात्रों के साथ-साथ कश्मीर पुलिस ने भी शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें