10jjrp14- अमर उजाला में संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से चार जुलाई को प्रकाशित समाचार।
साल्हावास। डीआरएम के आदेश के बाद झाड़ली स्थित रेलवे अंडरपास में भरा बारिश का पानी निकाल दिया गया है। अंडरपास में करीब एक फुट पानी भरने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस समस्या को संवाद न्यूज एजेंसी ने 4 जुलाई को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद गांव झाड़ली निवासी दिनेश जाखड़ ने बीकानेर डीआरएम गौरव गोविल को समस्या से अवगत कराया। डीआरएम के निर्देश पर पानी निकासी कराई गई। अंडरपास में जलभराव की स्थिति पर नजर रखने के लिए मापक और निशान भी लगाए गए हैं। ग्रामीणों ने स्थायी समाधान के लिए ड्रेन व्यवस्था की मांग की है।