फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे अंडरपास से पानी निकासी शुरू, लगाए पंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन दिन पहले हुई तेज बारिश के बाद रेलवे अंडरपास में भरे पानी से आवाजाही बंद हो गई थी। रेलवे ने अंडरपास मार्ग पर लगे लोहे के गेट बंद कर दिए थे। शुक्रवार को रेलवे विभाग ने पानी निकासी का काम शुरू कर दिया। इसके लिए मौके पर पंप सेट लगाया गया है और पानी को लाइनपार क्षेत्र में बने नाले में डाला जा रहा है। बारिश के कारण अंडरपास में करीब तीन फीट तक पानी भर गया था, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पानी निकासी का कार्य जारी है और जल्द ही मार्ग यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें