18jjrp02- राजकीय नेहरू काॅलेज में आयोजित मतदान में भाग लेते एक्सटेंशन लेक्चर। स्रोत : कॉलेज
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय झज्जर में कॉलेज लेक्चरर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। प्रधान पद के लिए डॉ. दीप्सी खापरा और डॉ. कोमल के बीच सीधा मुकाबला रहा। पीठासीन अधिकारी डॉ. अंकुर ने बताया कि मतदान निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि चुनाव में पड़े मतों की गणना रविवार को जींद में की जाएगी, जिसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस दौरान डॉ. जयभगवान, डॉ. जितेंद्र, डॉ. जयप्रकाश, डॉ. निहारिका और डॉ. अपेक्षा उपस्थित रहे। संवाद