बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय में स्वयंसेवकों ने पक्षियों के लिए घोंसला और दाना पानी कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत पक्षियों को गर्मी और लूं में देखभाल के लिए लोगों को भी जागरूक किया जाएगा जबकि कुछ स्थानों पर उनके पानी की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस प्रभारी विकास शर्मा और पूनम ने की। एनएसएस प्रभारी विकास शर्मा ने बताया कि अभियान में धरती एक स्वर्ग क्लब का सहयोग रहेगा और दोनों टीमों के सदस्य मिलकर अभियान को सफल बनाएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ कालेज प्राचार्य आनंद कादयान, डॉक्टर पूनम सहित क्लब सदस्य मौजूद रहे। संवाद