बादली। सेवा संकल्प अभियान के तहत लोकहित समिति की ओर से 8 अक्टूबर को गांव गुभाना के मेन बस स्टैंड स्थित बालाजी मंदिर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के प्रधान सतीश कुमार ने बताया कि शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगेगा। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।