मंडी अटेली। विश्वकर्मा समाज सुधार सेवा समिति की बैठक 14 जुलाई को सुबह 10 बजे विश्वकर्मा धर्मशाला में होगी। प्रधान संतोष कुमार जांगिड़ ने बताया कि बैठक में वार्षिक लेखा-जोखा, धर्मशाला से जुड़े कोर्ट केस की स्थिति और मरम्मत कार्यों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। उन्होंने समाज के सभी लोगों से बैठक में शामिल होने की अपील की। संवाद