फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 137 ग्रामीणों की जांच हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को कनीना क्षेत्र के गांव झिंगावन में पीएचसी मुंडिया खेड़ा के प्रभारी डॉ. संदीप के मार्गदर्शन में निक्षय शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल टीम ने 137 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की, जिनमें 60 लोगों के चेस्ट एक्स-रे किए गए। खांसी, बुखार, जुकाम और अत्यधिक थकान जैसे लक्षण मिलने पर 18 संभावित टीबी मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए भेजे गए तथा उनका पंजीकरण निक्षय पोर्टल पर किया गया। सीएचओ यशवीर ने बताया कि टीबी मरीजों को उपचार अवधि में सरकार की ओर से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और पोषण भत्ता दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें