20jjrp12- नौकायन मैराथन वर्ल्ड कप के लिए चयनित ढाकला के विकास अपने कोच के साथ। स्रोत : कोच
साल्हावास। क्षेत्र के गांव ढाकला निवासी विकास पुत्र सुरेंद्र कुमार नौकायन मैराथन वर्ल्ड कप के लिए चयनित हुए हैं। हरियाणा नौकायन टीम कोच रविंद्र धनखड़ ने बताया कि नौकायन मैराथन वर्ल्ड कप चाइना के बैजहांग में 21 मई से 24 मई तक आयोजित होगा। दादा खंदडा बोट क्लब साल्हावास में प्रशिक्षण लेने वाले विकास का वर्ल्ड कप के लिए चयन हुआ है, जो गौरव की बात है। गौरतलब है कि विकास दो साल पहले ही नौकायन खेल कोटे से चंडीगढ़ पुलिस में नौकरी लगे हैं।