फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के लिए 12 बसों से कूच कर गए विहिप कार्यकर्ता

Sat, 24 Nov 2018 11:00 PM IST
हमीरपुर
विज्ञापन
मुस्करा में बस के आगे अयोध्या जाने को खड़े कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हमीरपुर । अयोध्या में संघ व विहिप के आयोजित धर्मसभा को एतिहासिक बनाने के लिए जिले से 12 बसों पर सवार होकर जिले से कार्यकर्ताओं का जत्था शनिवार रात नौ बजे रवाना हुआ। कार्यकर्ता सुबह अयोध्या पहुंचेंगे। वहीं शिवसैनिक भी अपने अपने वाहनों से अयोध्या कूच कर गए हैं। मुस्करा निवासी खंडकार्यवाह अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिले के हर ब्लाक से कार्यकर्ता अयोध्या जा रहे हैं। उन्हें 12 बसों से रात करीब नौ बजे रवाना किया गया। उधर शिवसेना के उप प्रदेश प्रमुख रतन ब्रह्मचारी ने बताया कि करीब 100 कार्यकर्ता सुबह ही ट्रेन से रवाना हो गए। जबकि करीब 60 लोग रात में निकल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें