फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुदान पर दिए गए ट्रैक्टरों का हुआ सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से कार्यालय परिसर में वर्ष 2025-26 के दौरान एसबी-89 योजना के तहत अनुसूचित जाति के किसानों को अनुदान पर दिए ट्रैक्टरों का भौतिक सत्यापन किया गया। योजना के तहत जिले में अनुसूचित जाति के किसानों को नौ ट्रैक्टर अनुदान पर देने के लिए लाभार्थियों का चयन ऑनलाइन ड्रॉ से किया गया था। हर ट्रैक्टर पर तीन लाख की अनुदान राशि दी जा रही है। इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस अवसर पर सहायक कृषि अभियंता इंजी. विकास कुमार, विषय विशेषज्ञ हरीश कुमार, उद्यान विकास अधिकारी अमित व अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें