05jjrp18- खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित करते मुख्यातिथि। स्रोत : आयोजक
- फोटो : ARchive
साल्हावास। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोरड़ा के विद्यार्थियों ने राज्यस्तरीय विद्यालयी खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। छात्रा वर्षा ने अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय तैराकी प्रतिस्पर्धा में 100 मीटर और 200 मीटर फ्री स्टाइल में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंजलि और परिधि ने भी प्रतियोगिता में सराहनीय प्रदर्शन किया। इन विद्यार्थियों को विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राज्य सचिव शिव कुमार खोरड़ा ने सम्मानित किया। इस अवसर प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने बधाई दी।