इससे पहले गुरुवार को लखनऊ के बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य, डायट लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल, बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक झांसी मंडल, गोरखपुर के बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह को डायट हरदोई में उप प्राचार्य, बीएसए पीलीभीती अमित कुमार को डायट कन्नौज में उप प्राचार्य, बीएसए हरदोई विजय प्रताप सिंह को डायट मैनपुरी में उप प्राचार्य बनाया गया है।