फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अमेठी में टांडा-बांदा मार्ग पर भीषण हादसा, आमने-सामने बाइक की टक्कर; तीन लोगों की मौत

Fri, 09 Oct 2026 05:51 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में टांडा-बांदा मार्ग पर बनी के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से मृतकों की पहचान और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
अमेठी में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी में टांडा-बांदा हाईवे पर गौरीगंज के बनी कस्बे के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों में रायबरेली जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के इटकोटी गांव निवासी रोहित रावत (18), बकवारा गांव निवासी अंकित रावत (18) और गौरीगंज के विशुनदासपुर गांव निवासी शुभम कुमार पासी (22) शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही तीनों परिवारों में मातम छा गया।

विज्ञापन


शुभम के भाई राहुल ने बताया कि शुभम दयालापुर में गैस एजेंसी के पास चाय की दुकान चलाता था। शुक्रवार को वह तारापुर स्थित अपने मामा के घर से बाइक से लौट रहा था। इसी दौरान बनी कस्बे के पास उसकी बाइक सामने से आ रही रोहित और अंकित की बाइक से भिड़ गई। 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई थी। इसके बाद दोनों बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर रवि सिंह पुलिस टीम और एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। इंस्पेक्टर रवि सिंह ने बताया कि घटनास्थल से एक हेलमेट मिला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हेलमेट किस बाइक सवार का था। दूसरी बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहला था। सिर पर गंभीर चोटें आने से तीनों की मौत होने का अंदेशा है। 

सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों की तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें