साल्हावास। क्षेत्र के गांव लड़ायन में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। इस रक्तदान शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 40 यूनिट रक्तदान करके अमर बलिदानी अनिल जाखड़ को श्रद्धांजलि दी। शहीद परिवार से राजेश जाखड़, आयोजक योगेश जाखड़ ने कहा जो आजादी मिली थी, वो बलिदान के बिना संभव नहीं थी। हर बलिदानी को नमन करते हुए यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के शुरू होने से पहले अमर बलिदानी अनिल की प्रतिमा पर ग्रामीणों ने फूल माला अर्पित किए। रक्तदान शिविर का संचालन शहीद भगत सिंह ब्लड सेंटर झज्जर ने किया। इस अवसर पर दिलबाग, मोनी, वीर सिंह, योगेश उपस्थित रहे।