20jjrp07- उल्लास योजना के तहत साक्षरता की परीक्षा देते बुजुर्ग। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। जिले में रविवार को उल्लास की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 74 केंद्रों पर 610 शिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी रतींद्र और उल्लास समन्वयक विक्रम सिंह की देखरेख में हुआ। खंड स्तर पर नोडल अधिकारियों लोकेंद्र, संजय शर्मा, पवन कुमार, अनिल कुमार और आकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस परीक्षा में गांव ढराणा की 85 वर्षीय भतेरी देवी ने भी भाग लिया। उनकी पोती को देखकर उनमें पढ़ने-लिखने की इच्छा जागी। पोती और विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें प्रेरित किया तथा पढ़ाने में मदद की। अब भतेरी देवी अपना नाम लिख और पढ़ सकती हैं, जो सभी के लिए प्रेरणा बनीं।