कनिष्ठ सहायक भर्ती: 16 जून तक भरें ऑनलाइन वरीयता
आयोग ने कनिष्ठ सहायक भर्ती का परिणाम चार मई को जारी किया था। चुने हुए अभ्यर्थियों को पदवार ऑनलाइन वरीयता 16 जून तक ऑनलाइन भरनी है। वरीयता भरनी अनिवार्य है। इसके भरने के बाद इसमें किसी तरह का संशोधन अनुमन्य नहीं होगा। सफल अभ्यर्थियों के लिए हिंदी टंकण एवं अंग्रेजी टंकण या कंप्यूटर संचालन के आधारभूत ज्ञान की व्यावहारिक परीक्षा एक जून से 13 जून के बीच ज्ञानोदय लैब, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार परिसर में होगी। इसके एडमिट कार्ड भी आयोग ने जारी कर दिए हैं।