फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर: स्कूटी में कर रहे थे गांजा की तस्करी, पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 01:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में स्कूटी के माध्यम से गाँजा का तस्करी कर रहे 2 युवकों को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की स्कूटी वाहन के साथ ही उनके बैग में रखे हुए 15 किलो गांजा को भी जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में स्कूटी के माध्यम से गाँजा का तस्करी कर रहे 2 युवकों को बोधघाट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पुलिस ने इस दौरान आरोपियों की स्कूटी वाहन के साथ ही उनके बैग में रखे हुए 15 किलो गांजा को भी जब्त कर लिया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 7 लाख रूपये से अधिक आंकी गई है।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि थाना बोधघाट को सूचना मिला कि 12 जून को 25-30 वर्ष के दो लड़के एक्टिवा स्कूटी में नेतानार तरफ से बाईपास होते हुए लामनी रोड से बोधघाट चौक की तरफ आ रहे जो अपने दो पिट्ठू बैग में गांजा रखकर बेचने जगदलपुर की तरफ जा रहे है। कर रहे है, सूचना पर थाना स्टाफ तथा ब्लैक पैथर की टीम बनाकर लामनी रोड में mcp लगाकर कार्यवाही के दौरान मुखबिर के बताये अनुसार लामनी तरफ से एक्टिवा स्कूटी मे दो लड़के दिखे। घेराबंदी कर पकड़ने पर अपना नाम सुनील कश्यप 28 वर्ष निवासी नानगुर व सागर कश्यप 22 वर्ष निवासी ग्राम नेगीगुड़ा बताये। बैंग की तलाशी लेने पर आरोपियों के बैंग से गांजा 15.110 kg, एक पुराना Oppo कंपनी का टच स्क्रीन मोबाइल, एक पुराना Lava कंपनी का मोबाइल नगद 1100 रुपये बरामद हुआ। गांजा के बारे में कोई भी दस्तावेज आरोपियों द्वारा नहीं देने पर आरोपियो के खिलाफ धारा 20(b) ii (B) NDPS Act दर किया गया। आरोपियो को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया।

पुलिस हिरासत में आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें