इटावा। खेल दिवस के अवसर पर 14 दिसंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुक्केबाजी की चैंपियन निखत जरीन और भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी राधा यादव आएंगी। बता दें कि निखत दो बार की विश्व चैंपियन हैं। वह राष्ट्रमंडल और एशियाई पदक विजेता, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। राधा यादव तेलंगाना पुलिस में डीएसपी के पद पर हैं। वह भी अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। कार्यक्रम में दोनों विश्व चैंपियंस विद्यालय के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन करेंगी। विद्यालय परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीपीएस के चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि निखत जरीन और राधा यादव की उपस्थिति छात्रों के भीतर खेल भावना, अनुशासन, देशभक्ति और कड़ी मेहनत के प्रति उत्साह बढ़ाने में एक मील का पत्थर साबित होगी।