नारनौल (वि)। बाल महोत्सव-2026 के तहत बाल भवन, रेवाड़ी में हुई जोनल स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ज्ञान बूस्टर के विद्यार्थी दीपेश (पुत्र विजय कुमार) और योधेय (पुत्र शमशेर सिंह) ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। संस्थान के सुशांत यादव, राकेश यादव, विजय मदान और राजकुमार ने बधाई दी।