फोटो 02 पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। पुलिस
- फोटो : 1
नांगल चौधरी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव दोस्तपुर में अवैध खनन और पेड़ों की कटाई का विरोध करने पर हुए जानलेवा हमले के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पूर्व इस मामले में पुलिस टीम एक आरोपी गांव दोस्तपुर के विनय कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। गांव दोस्तपुर निवासी नितिन कुमार पर हमलावरों ने अवैध खनन और पेड़ों की कटाई का विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी और सिर पर कुल्हाड़ी से जानलेवा वार किया था। नितिन के हाथ की उंगलियां कट गईं थीं। संवाद